iQOO Neo 10 7000 mAH बैटरी 8s Gen 4 चिपसेट के साथ लांच, जानिए iQOO Neo 10 के Features Specs और Price|

iQOO Neo 10 के Features Specs और Price

iQOO ने भारत में अपना नया performance-centric स्मार्टफोन iQOO Neo 10 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासकर गेमिंग के शौकीनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें नया दमदार Snapdragon 8s Gen 4 processor और साथ ही एक बड़ा 7,000mAh battery दिया गया है जो 120W fast charging सपोर्ट करता है। फोन को IP65-rated डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट बिल्ड के साथ पेश किया गया है और इसमें 7,000mm² का vapour cooling chamber भी है जो गेमिंग के दौरान हीट को मैनेज करता है। आइये जानते ही iQOO Neo 10 के features specication और price को |

iQOO Neo 10 के Specifications

image:IQOO

iQOO Neo 10 की डिस्प्ले

Neo 10 में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED display दी गई है जिसमें 144Hz refresh rate, 5,500 nits peak brightness और 4,320Hz PWM dimming जैसे high-end features मौजूद हैं। यह फोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 के साथ आता है और इसमें dedicated Q1 गेमिंग चिपसेट भी शामिल है।Neo 10 16GB की LPDDR5X Ultra RAM और 512GB की UFS 4.1 storage सपोर्ट करता है|

iQOO Neo 10 का कैमरा सेट उप

कैमरे की बात करें तो iQOO Neo 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP Sony IMX882 primary sensor (OIS के साथ) और 8MP ultra-wide shooter है। फ्रंट में 32MP का selfie कैमरा है। दोनों front और rear कैमरे 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

iQOO Neo 10 के अन्य फीचर्स

फोन में नाईट विज़न मोड , बाईपास charging और 3,000Hz instant touch sampling rate जैसे gaming-focussed features शामिल किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन 144fps gaming सपोर्ट करने वाला अपने सेगमेंट में पहला फोन है। इसके अलावा, इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, 5G और NFC जैसे ओपशंस भी मौजूद हैं। AI के भी features दिए गए है जेसे AI Eraser , Live Text AI Call ट्रांसलेशन , circle to search , AI image Expander दिए गए है |

iQOO Neo 10 के लिए 3 साल का OS अपडेट और 4 साल का सिक्यूरिटी अपडेट दे रही है |

iQOO Neo 10 का प्रोसेसर

image:IQOO

iQOO ने इस फ़ोन को गेमिंग फोकस्ड बनाया है| इसलिए में एक नया दमदार Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है | 8s Gen 4 31% CPU में और 49% GPU में 8s Gen 3 से बेहतर पेर्फोमांस देता है | इसके Antutu Score 2 Million से अधिक निकल कर आता है |साथ ही इसमें गेमिंग के लिए डेडिकेटेड Q1 गेमिंग चिपसेट भी है | इसमें 7,000mm² का vapour cooling chamber भी है जो गेमिंग के दौरान हीट को मैनेज करता है

iQOO Neo 10 की बैटरी

iQOO Neo 10 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक से डेढ़ दिन आराम से चल जाती है |इसको फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 120W का चार्जर दिए गया है जो इसे 36 मिनट में चार्ज कर सकता है | इसमें बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी है जो की इसे बिना हीट हुए गेमिंग करते हुए भी चार्ज कर सकता है

फ़ीचरविवरण
डिस्प्ले6.78-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,500 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट, Q1 गेमिंग चिपसेट के साथ
रैम और स्टोरेज16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज
रियर कैमरा50MP (Sony IMX882, OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा32MP सेल्फी कैमरा, 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
बैटरी और चार्जिंग7,000mAh बैटरी, 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग सपोर्ट
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉइड 15 आधारित FuntouchOS 15
IP रेटिंगIP65 (धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा)
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, यूएसबी टाइप-C
अन्य फीचर्स7,000mm² वेपर चेंबर, 144fps गेमिंग, नाइट विज़न मोड, 3,000Hz टच सैंपलिंग
साइज़ और वज़न163.72×75.88×8.09 मिमी, वज़न 206 ग्राम

यह भी पढ़े: 2025 में Android Phone में कितनी RAM और Storage की जरूरत है?

iQOO Neo 10 की कीमत

भारत में iQOO Neo 10 की कीमत ₹31,999 से शुरू होती है, जो 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसका 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वर्ज़न क्रमशः ₹33,999 और ₹35,999 में उपलब्ध है। टॉप-एंड 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹40,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन Inferno Red और Titanium Chrome रंगों में आता है। इसकी प्री-बुकिंग 26 मई से शुरू हो चुकी है और यह 3 जून से Amazon और iQOO India ई-स्टोर के ज़रिए सभी यूज़र्स के लिए सेल में उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *